Hindi Poems on Knowledge या ज्ञान/विद्या पर हिन्दी कविताएँ. विद्या एक ऐसी चीज़ है जोकि हमसे कोई नहीं छीन सकता और हम इसके बलबूते पर दुनिया में कुछ भी करने में सक्षम हैं. इस आर्टिकल में हमने आपके लिए इस विषय पर कविताओं का एक बढ़िया संग्रह दिया है.
Hindi Poems on Knowledge – ज्ञान/विद्या पर हिन्दी कविताएँ
बिना विद्या के भारत देश / रसूल
बिना विद्या के भारत देश,
कैसी हुई गति तुम्हारी ।
लोग कहत हैं मोटर गाड़ी बहुत चलत है रेस
काठ का घोड़ा घंटा भर में चले सत्तासी कोस
राजा भोज के सवारी ।
बिना विद्या ………
ग्रामोंफोन के बोली सुन के लोग भयो लवलीन ।
विक्रमादित्य के तख्त के नीचे बत्तीस लगे मशीन,
जेहिमें बोली निकले न्यारी-न्यारी ।
बिना विद्या के ………
विद्या की जो बढती होती, फूट ना होती राजन में / गुमानी
विद्या की जो बढ़ती होती, फूट न होती राजन में।
हिंदुस्तान असंभव होता बस करना लख बरसन में।
कहे गुमानी अंग्रेजन से कर लो चाहो जो मन में।
धरती में नहीं वीर, वीरता दिखाता तुम्हें जो रण में।
विद्या-दान का प्रताप / मुंशी रहमान खान
बिस्मिल्लह कहिकर प्रथम सुमिर पाक अल्लाह।
पढ़ दुरूद दश भेजिए नाम रसूलिल्लाह।। 1
सुनहु मोमिनों गौर से तमगा केर बयान।
यह अजगैबी मदी से दीन्ह पदक युलियान।। 2
लिखा शास्त्रन में सही विद्या का परमान।
अन्न-दान विद्या अभय महादान ये जान।। 3
उजरत विद्या की कभी इक कौड़ी नहीं लीन्ह।
और गरीबन बालकन पुस्तक वस्तर दीन्ह।। 4
यह फल विद्या दान का तिरपन बरस मैं कीन्ह।
आज खुदा ने श्रेष्ठ पद रहम करम कर दीन्ह।। 5
हुक्म खुदा के शाह ने दया रंक पर कीन्ह।
लेतरकेंदखस्वर्ण पद मोहिं अता कर दीन्ह।। 6
स्वर्ण पदत दूजो दियो मिल सुन्नुतुल जमात।
यह वरकत है दान की की विद्या खैतरात।। 7
अमूल्य पदक ये आज तक भए न काहु नसीब।
है कुदरत रब पाक की भूपति दया अजीब।। 8
नहीं मलाजिम नहीं धनी नहीं बनिज व्यापार।
लघु विद्या लख रंक की कृपा कीन्ह सरकार।। 9
मानना लाजिम है हमें शुक्र खुदा का आज।
अरु आशीश दें शाह को युलियान गरीब निवाज।। 10
दोहा
बिस्मिल्लह कहिकर प्रथम सुमिर पाक रब नाम।
लघु कविता सेवक कहै छोड़ मोह मद काम।। 1
जिन प्यारे श्री लार्ड को करुँ प्रणाम कर जोर।
ईश क्वीन का यश कहूँ सुनहिं आप सिरमौर।। 2
क्षमियो लेख में भूल हो आप गरीब निवाज।
कृपा दृष्टि नीत राखियो तुम रक्षक महाराज।। 3
विद्या / ‘हरिऔध’
इस चमकते हुए दिवाकर से।
रस बरसते हुए निशाकर से।1।
जो अलौकिक प्रकाश वाली है।
बहु सरसता भरी निराली है।2।
वह जगद्वंदनीय विद्या है।
अति अनूठा प्रभाव जिसका है।3।
ज्योति रवि की जहाँ नहीं जाती।
यह वहाँ भी विकास है पाती।4।
जो शशी को सरस नहीं कहते।
हैं इसीसे अपार रस लहते।5।
यह सुधा है; अमर बनाती है।
यह सुयश-वेलि को उगाती है।6।
हो गये व्यास, वाल्मीकि अमर।
आज भी है सुकीर्ति भूतल पर।7।
कामदा यह सुकल्प-लतिका है।
शान्ति-दात्री विचित्रा बटिका है।8।
कालिदासादि कामुकों का दल।
पा चुका है अनन्त इच्छित फल।9।
शान्ति इससे शुकादि ने पाई।
दीप्ति जिनकी दिगन्त में छाई।10।
यह अमर सरि पवित्र धारा है।
जिसने जाबालि को उधारा है।11।
नीच को ऊँच यह बनाती है।
काठ में भी सुफल फलाती है।12।
था विदुर का कहाँ नहीं आदर।
कौन कहता उन्हें न नयनागर।13।
सद्गुणों का प्रदीप्त पूषण था।
वह विबुध्द-मण्डली-विभूषण था।14।
शक्ति है अति अपूर्व विद्या की।
धूम सी है विचित्र क्षमता की।15।
विश्व के बीच वस्तु है जितनी।
एक में भी न शक्ति है इतनी।16।
स्वच्छ नीले अनन्त नभ-तल का।
सूर्य, बुध, सोम, शुक्र, मंगल का।17।
इन चमकते हुए सितारों का।
पूँछ वाले अनन्त तारों का।18।
भेद सब यह हमें बताती है।
मंजु दिल की कली खिलाती है।19।
सैकड़ों कोस एक कोस बना।
रेल की है अजब हुई रचना।20।
जो समाचार साल में आता।
तार उसको तुरंत है लाता।21।
है रसायन की वह सुचारु क्रिया।
सब धरा-गर्भ जिसने छान लिया।22।
बन गयी हैं विचित्र नौकाएँ।
जो जलधि-गर्भ में चली जाएँ।23।
था असम्भव अनन्त में उड़ना।
युक्ति से दिव्य व्योमयान बना।24।
हैं नये फूल फल उपज पाते।
अब मृतक हैं सजीव बन जाते।25।
देखने भालने लगे अंधो।
पुतलियाँ कर रही हैं सब धांधो।26।
बात बहरे समस्त सुनते हैं।
वस्त्रा बंदर अनेक बुनते हैं।27।
बोलने चालने लगे गूँगे।
बन गये रंग रंग के मूँगे॥़28।
दूरबीनें, कलें, बनीं ऐसी।
हैं न देखी सुनी गयी जैसी।29।
किन्तु यह सब कमाल है किसका।
गुण-मयी एक दिव्य विद्या का।30।
जो हुए वेद-मन्त्र के द्रष्टा।
हो गये उपनिषद् के जो अष्टा।31।
आज भी उन महर्षियों का रव।
है धारातल विबुधा गिरा गौरव।32।
तर्क, गौतम, कणाद, जैमिनि का।
कृत्य पण्डित्य-पूर्ण पाणिनि का।33।
शंकराचार्य्य का स्वमत-मंडन।
सूरि श्रीहर्ष का प्रबल खंडन।34।
आज भी है अज काम आता।
है जगत में प्रकाश फैलाता।35।
यह सभी है विभूति विद्या की।
है उसीकी सुकीर्ति यह बाँकी।36।
माघ, भवभूति का सुधा-वर्षण।
भारवी का अपूर्व संभाषण।37।
यह सदा ही श्रवण कराती है।
दिव्य कल-कंठता दिखाती है।38।
है जननि के समान क्षेमकरी।
है पिता के समान प्रीतिभरी।39।
है रमणी सम सदा रमण करती।
कीर्ति को है दिगन्त में भरती।40।
धान रहित के लिए महा धान है।
यह कुजन के लिए सुशासन है।41।
है निबल के लिए अलौकिक बल।
है समुद्योग का समुत्ताम फल।42।
है विमल तेज तेज-हीनों को।
रत्न की मंजु खानि, दीनों को।43।
है जरा-ग्रस्त के लिए लकुटी।
व्यग्रजन के निमित्ता शान्ति कुटी।44।
यह बिपत में बिरामदायिनि है।
क्लान्ति में मोद की विधायिनी है।45।
सहचरी है अनिन्द्य कर्मों में।
है व्यवस्था विशुद्ध धर्मों में।46।
यह निरवलम्ब का सहारा है।
तप्त उरकी सवारि-धारा है।47।
कालिमा की कलिन्द-नन्दिनी है।
पाप के पुंज की निकन्दिनी है।48।
है कलित कंठ कोकिला ऐसी।
गुणमयी है मरालिका जैसी।49।
मोर के पक्ष लौं सुचित्रित है।
यन्त्रा की भाँति यह नियंत्रित है।50।
है विकच-मल्लिका विनोद भरी।
पल्लवित वेलि है विमुग्धा करी।51।
है हृदय-तम विनाशिनी सुप्रभा।
है सदाचार की विचित्र सभा।52।
है कला उक्ति-युक्ति में ढाली।
है तुला बुद्धि तौलने वाली।53।
स्वर्ग की सैर यह कराती है।
मंजु अलकापुरी दिखाती है।54।
है सजाती नवल जलद-माला।
है पिलाती पियूष का प्याला।55।
है सुनाती मधुर भ्रमर-गूँजन।
पक्षि-कुल का अलाप कल-कूंजन।56।
है दिखाती हरी भरी डाली।
फूल-फल से लदी सुछबि वाली।57|
है जहाँ पर त्रिविध पवन बहती।
है जहाँ मत्ता कोकिला रहती।58।
जो सदा सौरभित सुपुष्पित है।
जो सुक्रीड़ित व मंजु मुखरित है।59।
इस तरह के अनेक उपवन में।
बाग में कुंज-पुंज में, वन में।60।
है हमें यह बिहार करवाती।
है छटा का रहस्य बतलाती।61।
स्वच्छ जल-राशिमय सरोवर पर।
हिम-धावल कर प्रदीप्त गिरिवर पर।62।
यह हमें है सप्रेम ले जाती।
है सुछबि का विकास दिखलाती।63।
बुद्धि जाती जहाँ न मन जाता।
जो सदा है अचिन्त्य कहलाता।64।
जो न मिलता हमें विचारों से।
हैं न पाते जिसे सहारों से।65।
है उसे भी यही लिखा देती।
थाह उसका है कुछ यही लेती।66।
विश्व-विद्या-करों विशेष पला।
है इसी से हुआ अशेष भला।67।
है अकथ और असीम-गुण-माला।
है उसे कौन आँकने वाला।68।
है यहाँ पर कहा गया जितना।
वह अखिल के समीप है कितना।69।
कुछ नहीं है, महा अकिंचित-कर।
जिस तरह बूँद और रत्नाकर।70।
इसलिए ‘नेति’ ‘नेति’ कहते हैं।
मुग्धा होते हैं मौन गहते हैं।71।
विद्या और विद्वान / शिवदीन राम जोशी
विद्या बिन अविद्या रूप, गोरा तन शोभा क्या,
विद्या से विहीन लोग दुःख ही दुःख सहते हैं |
दिन में ना सूझ परे जन-जन से जूझ परे,
रात के ही राजा ज्यूँ राजा बन रहते हैं |
अरमासे गरमासे और वे निसरमा से,
कछु-कछु शरमा से मारे मन रहते हैं |
कहता शिवदीन राम सोचो और समझो तो,
लोगन को लोग कई मूरख क्यूँ कहते हैं |
=====================================================
विद्या से अर्थ मिले मान सनमान मिले,
विद्या से धर्म कर्म काम मोक्ष धाम भी |
विद्या है अपर बल अक्ल अनुमान करो,
ज्ञान करो ध्यान करो मिलता आराम भी |
विद्या से मनोहर तन मन भी प्रसन्न रहे,
मस्ती रहे आठों याम सुबह और शाम भी |
कहता शिवदीन राम सुधर जाय सकल काम,
विद्या से सालों साल उज्वल शुभ नाम भी |
===============================================
विद्वानन की गतियाँ मतियाँ,
बतियां सुण चातुर लोग ही जाने |
धन्य गुणी गुण को लखि है,
अरु मूरख तो अपनी जिद ठाने |
गुमान घमंड भरे तन में,
मन में अभिमान से होय दिवाने |
शिवदीन वो जायें जहाँ भी कहीं,
पर मूरख मूढ़ रहें नहीं छाने |
=================================================
विकसित होता है विद्या से, हृदय कमल का फूल,
विद्या धन बिन धन सकल समझो माटी धूल |
समझो माटी धूल, धूल से फूल बनाना,
धूल फूल बनि जाय वाही तो विद्या पाना |
विद्वानन की गति मति, समझत हैं विद्वान,
शिवदीन सुशोभित विद्वता करके देखो ज्ञान |
राम गुण गायारे ||
विद्या / मुंशी रहमान खान
पढ़ियो विद्या बाल तुम मन चित दे धर ध्यान।
मिलि है पदवी धर्म धन दिन दिन बाढ़ै ज्ञान।।
दिन दिन बाढै़ ज्ञान मान्य यश जग में होवै।
नहीं पढै़ जो बाल शठ सब धन अपना खोवै।।
कहैं रहमान सीख यह नीकी निशिदिन उर में धरियो।
रहियो सुखी सर्वदा जग में दुख उठाय कर पढ़ियो।।
विद्या / रामदेव रघुबीर
अपना कर्तव्य निभाते रहो।
विद्या पढ़ो, विद्वान बनो, पुरुषार्थ करो,
अपना कर्तव्य निभाते रहो।
धन कमाओ आप परिवार सँवारो
अपना कर्तव्य निभाते रहो।
सुखी रहो, सब हँसो, दुखी रहो सब रोओ।
अपना कर्तव्य निभाते रहो।
धर्म की बातें सीखो, सिखाते रहो
अपना कर्तव्य निभाते रहो।
कल आज और आने वाली बातें जानो,
अपना कर्तव्य निभाते रहो।
विश्व कल्याण की कामनाएँ करते रहो।
अपना कर्तव्य निभाते रहो।
ज़रूर पढ़िए:
- Patriotic Poems in Hindi – देश प्रेम की 10 कविताएँ
- Patriotic Poems in Hindi (PART 2) – देश प्रेम की कविताएँ
- Republic Day Speech in Hindi – गणतंत्र दिवस पर भाषण
- Celebration of Independence Day Essay – भारत में स्वतंत्रता दिवस निबंध
- Independence Day Essay in Hindi – स्वतन्त्रता दिवस निबंध
हिन्दीविद्या पर अलग-अलग विषयों पर रचित हिन्दी कविताओं का एक बहुत बड़ा संग्रह है:
- Poems on Friendship in Hindi – दोस्ती पर हिन्दी कविताएँ
- Hindi Poems on Relation – रिश्तों पर हिन्दी कविताएँ
- Beti Bachao Beti Padhao Poems – बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पर कविताएँ
- Nursery Poems in Hindi – नर्सरी कक्षा की कविताएँ
- Hindi Poems On Dussehra – दशहरा पर हिन्दी कविताएँ
- Amir Khusrow Poems in Hindi – अमीर खुसरो की कविताएँ
- Abdul Rahim Khan-I-Khana Poems in Hindi – रहीम की कविताएँ
- Hindi Poems On Girlfriend – प्रेमिका पर हिन्दी कविताएँ
- Hindi Poems On Wife – पत्नी पर हिन्दी कविताएँ
- Hindi Poems On Success – सफलता पर हिन्दी कविताएँ
- Rose Flower Poems in Hindi – गुलाब के फूल पर हिन्दी कविताएँ
- Krishna Poems in Hindi – कृष्ण पर हिन्दी कविताएँ
- Poems On Festival in Hindi – त्यौहार पर हिन्दी कविताएँ
- Poems On Kids in Hindi – बच्चों पर हिन्दी कविताएँ
- Good Night Poems in Hindi – शुभ रात्रि हिन्दी कविताएँ
- Good Morning Poems in Hindi – शुभ सवेरा हिन्दी कविताएँ
- Poems on Girl in Hindi – बेटी पर हिन्दी कविताएँ
- Poems on Heamant Season in Hindi – हेमंत ऋतु पर हिन्दी कविताएँ
हमें पूरी आशा है कि आपको हमारा यह article बहुत ही अच्छा लगा होगा. यदि आपको इसमें कोई भी खामी लगे या आप अपना कोई सुझाव देना चाहें तो आप नीचे comment ज़रूर कीजिये. इसके इलावा आप अपना कोई भी विचार हमसे comment के ज़रिये साँझा करना मत भूलिए. इस blog post को अधिक से अधिक share कीजिये और यदि आप ऐसे ही और रोमांचिक articles, tutorials, guides, quotes, thoughts, slogans, stories इत्यादि कुछ भी हिन्दी में पढना चाहते हैं तो हमें subscribe ज़रूर कीजिये.
Leave a Reply