इस article में हमने आपके लिए 11 Animals & Birds Essays in Hindi अर्थात अलग-अलग जानवरों व पक्षियों पर निबंध दिए हैं. इन जानवरों और पक्षियों में में कबूतर, बाघ, शेर, बकरी, मौर, गाय, घोड़ा, हाथी, कुत्ता, तोता आदि शामिल हैं. आप नीचे दिए गए Table को इस्तेमाल करके सभी essays (निबंधों) वो बड़े आराम से पढ़ पाएंगे.
Short Essays on Animal & Birds Essays in Hindi (विभिन्न जानवरों और पक्षियों पर संक्षेप निबंध)
ये रहा Table of Contents, किसी भी essay को पढ़ने के लिए उसके नाम के link पर click कीजिये.
Contents
- 1 Short Essays on Animal & Birds Essays in Hindi (विभिन्न जानवरों और पक्षियों पर संक्षेप निबंध)
- 1.1 कबूतर (Pigeon Essay in Hindi)
- 1.2 बाघ (Tiger Essay in Hindi)
- 1.3 शेर (Lion Essay in Hindi)
- 1.4 बकरी (Goat Essay in Hindi)
- 1.5 मोर (Peacock Essay in Hindi)
- 1.6 ऊँट (Camel Essay in Hindi)
- 1.7 तोता (Parrot Essay in Hindi)
- 1.8 हाथी (Elephant Essay in Hindi)
- 1.9 कुत्ता (Dog Essay in Hindi)
- 1.10 घोड़ा (Horse Essay in Hindi)
- 1.11 गाय (Cow Essay in Hindi)
- 1.12 Related Posts:
कबूतर (Pigeon Essay in Hindi)
‘कबूतर’ एक सुन्दर पक्षी है। यह सम्पूर्ण विश्व में पाया जाता है। यह एक नियततापी, उड़ने वाला पक्षी है जिसका शरीर परों से ढका रहता है। इसके मुँह के स्थान पर इसकी छोटी नुकीली चोंच होती है। इनकी चोंच और माथे के बीच त्वचा की झिल्ली होती है। कबूतर बीज, दाने, अनाज, मेवे एवं दालें इत्यादि खाता है।
कबूतर एक शांत स्वभाव वाला पक्षी है। कबूतर कई प्रकार के होते हैं। भारत में यह सफेद और स्लेटी रंग के होते हैं। पुराने जमाने में इसका प्रयोग पत्र और चिट्ठियां भेजने के लिये किया जाता था। कबूतरों को शांति का प्रतीक और सौभाग्य का सूचक माना जाता है।
बाघ (Tiger Essay in Hindi)
‘बाघ’ भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसका शरीर काफी मजबूत होता है। बाघ का रंग पीला/ हल्का भूरा होता है जिस पर काली धारियां होती हैं। इसकी पूंछ लम्बी होती है। इसके चार पैर होते हैं। इसके दांत बड़े एवं पैने होते हैं। इसके पंजों में नुकीले नाख़ून होते हैं।
बाघ बिल्ली के परिवार से सम्बद्ध होता है। यह एक बहुत बड़ी बिल्ली की भांति दिखता है। बाघ सामान्यतया जंगल में पाया जाता है। इसको खून व मांस बहुत पसंद है। यह बहुत ही हिंसक एवं क्रूर जानवर होता है।
भारत में बाघ का शिकार भारत सरकार द्वारा पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। हम बाघ को चिड़ियाघर एवं सर्कस में देख सकते हैं।
शेर (Lion Essay in Hindi)
‘शेर’ एक जंगली जानवर है। इसका शरीर बहुत मजबूत होता है। इसके चार पैर होते हैं। इसका सिर बड़ा होता है। इसकी आँखें देखने में चमकदार दिखती हैं। इसके जबड़े मजबूत एवं दांत काफी पैने होते हैं। इसका शरीर छोटे स्लेटी/ भूरे रंग के बालों से ढंका रहता है।
शेर को ‘जंगल का राजा’ कहा जाता है। इसकी वह्याकृति बहुत भव्य होती है। शेर मांस खाता है। यह काफी तेज दौड़ सकता है। शेर की दहाड़ (गर्जना) बहुत प्रसिद्द है। यह बहुत तेज दहाड़ता है। शेर जंगल में पाया जाता है। इसके पंजे काफी मजबूत होते हैं। शेर बाघ की तुलना में कम क्रूर होता है।
बकरी (Goat Essay in Hindi)
‘बकरी’ एक उपयोगी पशु है। बकरी को अति प्राचीन काल से ही पालतू पशु के रूप में मनुष्य द्वारा प्रयोग किया जाता रहा है। बकरी के चार संभाग पेट होता है। इसकी पूंछ छोटी और ऊपर उठी होती है।
भारत देश में बकरी बहुत प्रचलित पशु है। यह जीवित रहने के दौरान एवं मृत्यु के पश्चात् भी बहुत उपयोगी है। हमको बकरी से दूध प्राप्त होता है। बकरी का दूध बहुत पौष्टिक होता है। नवजात शिशुओं के लिए बकरी का दूध बहुत लाभकारी होता है। पहाड़ में बकरियां बोझा ढोने के काम भी आती हैं। बकरियों के सींग का प्रयोग कई वस्तुओं को बनाने में किया जाता है।
मोर (Peacock Essay in Hindi)
‘मोर’ भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह एक बड़ा पक्षी है एवं इसके आकर्षक रंगीन पंख काफी लम्बे होते हैं। मोर के सर पर मुकुट जैसी खूबसूरत कलंगी होती है। इसकी लम्बी गर्दन पर सुन्दर नीला मखमली रंग होता है। यह भारत के सभी क्षेत्रों में पाया जाता है।
मोर नुकसानदायक कीट-पतंगों को खाता है और इसलिए यह किसानों का अच्छा मित्र होता है। मोर शब्द पुल्लिंग है तथा स्त्रीलिंग को मोरनी कहते हैं। मोर का नृत्य बहुत प्रसिद्द है। मयूर नृत्य समूह में किया जाता है। नृत्य के समय मोर अपने पंख फैला कर बडा सुन्दर मगर धीमी गति का नृत्य करता है।
ऊँट (Camel Essay in Hindi)
‘ऊँट’ एक विशाल जानवर होता है। इसके एक बड़ा उभार होता है। इसके पैर बहुत लम्बे होते हैं। इसकी गर्दन लम्बी होती है। इसके पेट में एक बड़ी सी थैली होती है। ऊँट को ‘रेगिस्तान का जहाज’ भी कहा जाता है।
ऊँट एक बहुत उपयोगी जानवर होता है। यह बहुत वफादार होता है एवं अपने धैर्य के लिए प्रसिद्द है। यह रेगिस्तान में आसानी से चल एवं दौड़ सकता है। यह अपने शरीर के उभार में अधिक मात्रा में पानी एकत्र कर सकता है। जिस कारण यह काफी दिन तक बगैर पानी के रह सकता है। यह गाड़ी खींचने एवं बोझा उठाने के काम आता है। ऊँट का उपयोग कृषि कार्य एवं पानी खींचने में भी किया जाता है।
तोता (Parrot Essay in Hindi)
‘तोता’ एक बहुत सुन्दर पक्षी है। इसके पंख हरे रंग के होते हैं। इसकी एक लाल रंग की चोंच होती है। इसकी चोंच मुड़ी हुई होती है। तोते की गरदन पर काले रंग के वृत्त होते हैं। कुल मिलाकर यह एक बेहद आकर्षक पक्षी होता है। यह दाने, फल, पत्ते, बीज, आम एवं उबले चावल इत्यादि खाता है।
तोता बोलने वाला पक्षी है। यह मनुष्य की आवाज़ बोल सकता है। यह लगभग सभी गर्म देशों में पाया जाता है। तोता सामान्यतया पेड़ों के बिल में रहता है। कुछ लोग इस पक्षी को छोटे पिंजरे में बंद कर रखते हैं जो कदापि उचित नहीं है। कुछ लोग तोते को अद्भुत चीजों के लिए प्रशिक्षित भी करते हैं।
हाथी (Elephant Essay in Hindi)
‘हाथी’ एक विशाल जानवर होता है। इसकी ऊँचाई लगभग 10 फुट तक बढ़ती है। यह सामान्यतया गहरे रंग में पाया जाता है। इसकी खाल बहुत कठोर होती है। इसके एक लम्बी सूँड होती है। इसके दो बड़े कान व दो चमकीले दांत होते हैं। इसकी दो छोटी छोटी आँखें होती हैं एवं शरीर काफी विशालकाय होता है। इसके एक छोटी पूंछ व चार पैर होते हैं। हाथी सामान्यतया जंगलों में रहता है।
हाथी एक बहुत उपयोगी जानवर है। यह बहुत समझदार एवं आज्ञाकारी जानवर होता है। इसको विभिन्न कार्यों हेतु प्रशिक्षित किया जा सकता है। इसको अनेक कार्यों हेतु उपयोग किया जा सकता है। इसकी सूँड काफी उपयोगी होती है। अपनी सूँड की मदद से हाथी खाता-पीता है व भारी सामान उठाता है। पुराने समय में हाथी का उपयोग युद्ध में किया जाता था।
कुत्ता (Dog Essay in Hindi)
‘कुत्ता’ एक पालतू जानवर है। यह चौपाया है। इसकी दो चमकदार आँखें होती हैं। इसके दो कान, नुकीले दांत व एक पूंछ होती है। कुत्ते कई किस्म के होते हैं। कुछ कुत्तों के शरीर में बड़े-बड़े बाल होते हैं। कुत्ते कई रंग के होते हैं। ये बिभिन्न आकार के भी होते हैं।
कुत्ता एक बहुत उपयोगी व वफादार जानवर होता है। कुत्ता पानी में तैर भी सकता है। यह विश्व में सभी जगह पाया जाता है। यह अपने मालिक को बहुत प्यार करता है व उसके प्रति बहुत वफादार होता है। यह चोरों से घर की सुरक्षा भी करता है। चोरों व अपराधियों को पकड़ने में भी पुलिस द्वारा कुत्तों की मदद ली जाती है।
घोड़ा (Horse Essay in Hindi)
‘घोड़ा’ बड़े काम का जानवर होता है। वह बोझा ढोने, सवारी करने और गाड़ी खींचने के काम आता है। पुराने समय में घोड़ा लड़ाई के काम में भी आता था।
कुछ देशों में घोड़ों से खेत जोतने का काम लिया जाता है। वह बहुत होशियार जानवर होता है। वह दूर की आवाज़ सुन सकता है। वह बहुत तेज दौड़ सकता है और पानी में भी तैर सकता है। वह कुत्ते की तरह अपने मालिक का बहुत वफादार होता है। वह संसार के प्रायः सभी गरम देशों में पाया जाता है।
अरब का घोडा बहुत प्रसिद्द है। अच्छे घोड़ो का मूल्य हजारों रुपया होता है।
गाय (Cow Essay in Hindi)
‘गाय’ का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व है। गाय का पूरी दुनिया में ही काफी महत्व है, लेकिन भारत में गाय को देवी का दर्जा प्राप्त है। ऐसी मान्यता है कि गाय के शरीर में 33 करोड़ देवताओं का निवास है। गाय एक बहुत उपयोगी घरेलू पशु है।
गाय न सिर्फ अपने जीवन में लोगों के लिए उपयोगी होती है वरन मरने के बाद भी उसके शरीर का हर अंग काम आता है। गाय का दूध बीमारों और बच्चों के लिए बेहद उपयोगी आहार माना जाता है। इसके अलावा दूध से कई तरह के पकवान बनते हैं। दूध से दही, पनीर, मक्खन और घी भी बनता है। गाय का घी और गोमूत्र अनेक आयुर्वेदिक औषधियां बनाने के काम भी आता है। गाय का गोबर फसलों के लिए सबसे उत्तम खाद है। गाय का चमड़ा, सींग, खुर से दैनिक जीवनोपयोगी सामान तैयार होता है। गाय की हड्डियों से तैयार खाद खेती के काम आती है।
हमारे इस blog पर आपको अलग-अलग विषयों पर बहुत सारे निबंध मिल जायेंगे, आप उन्हें भी नीचे दिए गए link को browse करके ज़रूर पढ़ें.
हमें पूरी आशा है कि आपको हमारा यह article बहुत ही अच्छा लगा होगा. यदि आपको इसमें कोई भी खामी लगे या आप अपना कोई सुझाव देना चाहें तो आप नीचे comment ज़रूर कीजिये. इसके इलावा आप अपना कोई भी विचार हमसे comment के ज़रिये साँझा करना मत भूलिए. इस blog post को अधिक से अधिक share कीजिये और यदि आप ऐसे ही और रोमांचिक articles, tutorials, guides, quotes, thoughts, slogans, stories इत्यादि कुछ भी हिन्दी में पढना चाहते हैं तो हमें subscribe ज़रूर कीजिये.
Leave a Reply