Abdul Rahim Khan-I-Khana Poems in Hindi अर्थात इस article में आप पढेंगे, रहीम की कविताएँ हिन्दी भाषा में. आपकी सुविधा के लिए इस article में poems (कविताओं) को आसानी से browse करने के लिए, एक Table Of Contents भी दिया गया है.
Abdul Rahim Khan-I-Khana Poems in Hindi – रहीम की कविताएँ
Contents
- 1 Abdul Rahim Khan-I-Khana Poems in Hindi – रहीम की कविताएँ
- 1.1 उत्तम जाति है बाह्मनी / रहीम
- 1.2 कमल-दल नैननि की उनमानि / रहीम
- 1.3 छबि आवन मोहनलाल की / रहीम
- 1.4 कौन धौं सीखि ’रहीम’ इहाँ / रहीम
- 1.5 पुतरी अतुरीन कहूँ मिलि कै / रहीम
- 1.6 दीन चहैं करतार जिन्हें सुख / रहीम
- 1.7 जिहि कारन बार न लाये कछू / रहीम
- 1.8 जाति हुती सखी गोहन में / रहीम
- 1.9 मोहिबो निछोहिबो सनेह में तो नयो नाहिं / रहीम
- 1.10 बड़ेन सों जान पहिचान कै रहीम काह / रहीम
- 1.11 पट चाहे तन, पेट चाहत छदन / रहीम
- 1.12 अति अनियारे मानौ सान दै सुधारे / रहीम
- 1.13 Related Posts:
उत्तम जाति है बाह्मनी / रहीम
उत्तम जाति है बाह्मनी, देखत चित्त लुभाय।
परम पाप पल में हरत, परसत वाके पाय
रूपरंग रतिराज में, छतरानी इतरान।
मानौ रची बिरंचि पचि, कुसुम कनक में सान
बनियाइनि बनि आइकै, बैठि रूप की हाट।
पेम पेक तन हेरिकै, गरुवै टारति बाट
गरब तराजू करति चख, भौंह मोरि मुसकाति।
डाँड़ी मारति बिरह की, चित चिंता घटि जाति
कमल-दल नैननि की उनमानि / रहीम
कमल-दल नैननि की उनमानि।
बिसरत नाहिं सखी मो मन ते मंद मंद मुसकानि॥
यह दसननि दुति चपला हू ते महा चपल चमकानि।
बसुधा की बस करी मधुरता सुधा-पगी बतरानि॥
चढ़ी रहे चित उर बिसाल को मुकुतमाल थहरानि।
नृत्य समय पीताम्बर हू की फहरि फहरि फहरानि॥
अनुदिन श्री बृन्दावन ब्रज ते आवन आवन आनि।
अब ’रहीम’ चित ते न टरति है सकल स्याम की बानि॥
छबि आवन मोहनलाल की / रहीम
छबि आवन मोहनलाल की।
काछनि काछे कलित मुरलि कर पीत पिछौरी साल की॥
बंक तिलक केसर को कीने दुति मानो बिधु बाल की।
बिसरत नाहिं सखी मो मन ते चितवनि नयन विसाल की॥
नीकी हँसनि अधर सुधरन की छबि छीनी सुमन गुलाल की।
जल सों डारि दियो पुरैन पर डोलनि मुकता माल की॥
आप मोल बिन मोलनि डोलनि बोलनि मदनगोपाल की।
यह सरूप निरखै सोइ जानै इस ’रहीम’ के हाल की॥
कौन धौं सीखि ’रहीम’ इहाँ / रहीम
कौन धौं सीखि ’रहीम’ इहाँ इन नैन अनोखि यै नेह की नाँधनि।
प्यारे सों पुन्यन भेंट भई, यह लोक की लाज बड़ी अपराधिनि॥
स्याम सुधानिधि आनन को मरिये सखि सूधे चितैवे की साधनि।
ओट किये रहते न बनै, कहते न बनै बिरहानल बाधनि॥
पुतरी अतुरीन कहूँ मिलि कै / रहीम
पुतरी अतुरीन कहूँ मिलि कै लगि लागि गयो कहुँ काहु करैटो।
हिरदै दहिबे सहिबे ही को है, कहिबे को कहा कछु है गहि फेटो॥
सूधै चितै तन हा हा करें हू ’रहीम’ इतो दुख जात क्यों मेटो।
ऐसे कठोर सों औ चितचोर सों कौन सी हाय घरी भई भेंटो॥
दीन चहैं करतार जिन्हें सुख / रहीम
दीन चहैं करतार जिन्हें सुख, सो तौ ’रहीम’ टरै नहिं टारे।
उद्यम पौरुष कीने बिना, धन आवत आपुहिं हाथ पसारे॥
दैव हँसै अपनी अपनी, बिधि के परपंच न जात बिचारे।
बेटा भयो बसुदेव के धाम औ दुंदुभि बाजत नंद के द्वारे॥
जिहि कारन बार न लाये कछू / रहीम
जिहि कारन बार न लाये कछू, गहि संभु-सरासन दोय किया।
गये गेहहिं त्यागि कै ताही समै सु निकारि पिता बनवास दिया॥
कहे बीच ’रहीम’ रर्यौ न कछू, जिन कीनो हुतो बिनुहार किया।
बिधि यों न सिया रसबार सिया करबार सिया पिय सार सिया॥
जाति हुती सखी गोहन में / रहीम
जाति हुती सखी गोहन में, मन मोहन को, लखिकै ललचानो।
नागर नारि नई ब्रज की, उनहूँ नँदलाल को रीझिबो जानो॥
जाति भई फिरि कै चितई, तब भाव ’रहीम’ यहै उर आनो।
ज्यों कमनैत दमानक में फिरि तीरि सों मारि लै जात निसानो॥
मोहिबो निछोहिबो सनेह में तो नयो नाहिं / रहीम
मोहिबो निछोहिबो सनेह में तो नयो नाहिं,
भले ही निठुर भये, काहे को लजाइये।
तन मन रावरे सो मतों के मगन हेतु,
उचरि गये ते कहा तुम्हें खोरि लाइये॥
चित लाग्यो जित, जैहै तितही ’रहीम’ नित,
धाधवे के हित इत एक बार आइये।
जान हुरसी उर बसी है तिहारे उर,
मोसों प्रीति बसी तऊ हँसी न कराइये॥
बड़ेन सों जान पहिचान कै रहीम काह / रहीम
बड़ेन सों जान पहिचान कै रहीम काह,
जो पै करतार ही न सुख देनहार है।
सीत-हर सूरज सों नेह कियो याही हेत,
ताऊ पै कमल जारि डारत तुषार है॥
नीरनिधि माँहि धस्यो, शंकर के सीस बस्यो,
तऊ ना कलंक नस्यो, ससि में सदा रहै।
बड़ो रीझिवार है, चकोर दरबार है,
कलानिधि सो यार, तऊ चाखत अँगार है॥
पट चाहे तन, पेट चाहत छदन / रहीम
पट चाहे तन, पेट चाहत छदन, मन
चाहत है धन, जेती संपदा सराहिबी।
तेरोई कहाय कै ’रहीम’ कहै दीनबंधु
आपनी बिपत्ति जाय काके द्वार काहिबी॥
पेट भर खायो चाहे, उद्यम बनायो चाहे,
कुटुंब जियायो चाहे काढ़ि गुन लाहिबी।
जीविका हमारी जो पै औरन के कर डारो,
ब्रज के बिहारी तौ तिहारी कहाँ साहिबी॥
अति अनियारे मानौ सान दै सुधारे / रहीम
अति अनियारे मानौ सान दै सुधारे,
महा विष के विषारे ये करत पर-घात हैं।
ऐसे अपराधी देख अगम अगाधी यहै,
साधना जो साधी हरि हिय में अन्हात हैं॥
बार बार बोरे याते लाल लाल डोरे भये,
तौहू तो ’रहीम’ थोरे बिधि न सकात हैं।
घाइक घनेरे दुखदाइक हैं मेरे नित,
नैन बान तेरे उर बेधि बेधि जात हैं॥
हमारे blog पर अन्य बहुत सी कविताओं को पढने के लिए आप हमारी Hindi Poems की category को browse कर सकते हैं. हमने आपके लिए बहुत सी बढ़िया कविताओं की collection के links भी नीचे दिए हैं:
- Hindi Poems On Girlfriend – प्रेमिका पर हिन्दी कविताएँ
- Hindi Poems On Wife – पत्नी पर हिन्दी कविताएँ
- Hindi Poems On Success – सफलता पर हिन्दी कविताएँ
- Rose Flower Poems in Hindi – गुलाब के फूल पर हिन्दी कविताएँ
- Krishna Poems in Hindi – कृष्ण पर हिन्दी कविताएँ
- Poems On Festival in Hindi – त्यौहार पर हिन्दी कविताएँ
- Poems On Kids in Hindi – बच्चों पर हिन्दी कविताएँ
- Good Night Poems in Hindi – शुभ रात्रि हिन्दी कविताएँ
- Good Morning Poems in Hindi – शुभ सवेरा हिन्दी कविताएँ
- Poems on Girl in Hindi – बेटी पर हिन्दी कविताएँ
- Poems on Heamant Season in Hindi – हेमंत ऋतु पर हिन्दी कविताएँ
- Poems on Mahatma Gandhi in Hindi – गाँधी पर हिन्दी कविताएँ
- Poems on Ganesh in Hindi – श्री गणेश पर हिन्दी कविताएँ
- Poems on Moon in Hindi – चांद पर हिन्दी कविताएँ
- Hindi Poems on Tree – वृक्ष पर हिन्दी कविताएँ
- Farewell Poems in Hindi – बिदाई पर हिन्दी कविताएँ
- Holi Poems in Hindi – होली पर कविताएँ
- Poems on Teacher in Hindi – गुरु/अध्यापक पर कविताएँ
- Poems on Women in Hindi – स्त्री विमर्श कविताएँ
- Suryakant Tripathi Nirala Poems in Hindi – सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविताएँ
हमें पूरी आशा है कि आपको हमारा यह article बहुत ही अच्छा लगा होगा. यदि आपको इसमें कोई भी खामी लगे या आप अपना कोई सुझाव देना चाहें तो आप नीचे comment ज़रूर कीजिये. इसके इलावा आप अपना कोई भी विचार हमसे comment के ज़रिये साँझा करना मत भूलिए. इस blog post को अधिक से अधिक share कीजिये और यदि आप ऐसे ही और रोमांचिक articles, tutorials, guides, quotes, thoughts, slogans, stories इत्यादि कुछ भी हिन्दी में पढना चाहते हैं तो हमें subscribe ज़रूर कीजिये.
Leave a Reply